माखननगर निवासी सुनील अग्रवाल के पिताजी स्व.शिव प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शनिवार को करीब 3 बजे मंगलदीप मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।