राजपुर: राजपुर प्रखंड के शिक्षक की बेटी ईशा ने राज्य में पाया सातवां स्थान, आईएएस बनकर करेगी देश सेवा
Rajpur, Buxar | Mar 29, 2026 बक्सर जिले के अकबरपुर की रहने वाली ईशा कुमारी ने बिहार बोर्ड के रविवार को 2:30 जारी रिजल्ट में पूरे बिहार में 7वां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। अकबरपुर उच्च विद्यालय की छात्रा ईशा ने कुल 484 अंक (96.8%) प्राप्त किए हैं। ईशा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो सफल हो सकते है