हरदा: हरदा मंडी में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग पर अड़े।
Harda, Harda | Jul 5, 2026 समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने शनिवार से हरदा कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के पहले दिन जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना देर रात तक जारी रहा।