बांधवगढ़: नौतपा के पहले दिन बदला मौसम, आकाशकोट क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश
नौतपा के पहले ही दिन मौसम ने करवट ले ली। आकाशकोट क्षेत्र के ग्राम तुम्मादर और धवई झर में तेज बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया। ग्रामीण इलाकों में बारिश के चलते खेतों और रास्तों पर पानी भर गया। मौसम के बदले मिजाज को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।