धार: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
Dhar, Dhar | Nov 28, 2024 धार के जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाया और गुरुवार 4:30 जमकर हंगामा कर दिया , इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा एवं नौगांव थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और महिला के परिजनों को समझाइश दी।