धार: सीधी भर्ती आउटसोर्स से करने के विरोध में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Nov 28, 2024 मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आह्वान पर धार में कलेक्टर कार्यालय पर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सीधी भर्ती आउट सोर्स के माध्यम से किए जाने के विरोध स्वरुप सौपा गया। ज्ञापन से पहले सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट स्थित टीनशेड पर एकत्रित हुए जहां से रैली के रूप में पहुंचे।