धार: तिरला थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में इंदौर रेफर
Dhar, Dhar | Nov 28, 2024 तिरला थाना अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ भीषण सड़क हादसा कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार हुआ गंभीर घायल। आपको बता दे कि गुरुवार को 11:00 इंदौर अहमदाबाद फोरलेन के तिरला थाना अंतर्गत तेज गति से जा रही कार ने बाइक सवार जगदीश पिता नाथूलाल नामक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।