कासगंज: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती, 2 वाहन किए गए सीज, 169 के चालान
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कासगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 2 वाहनों को सीज किया और 169 वाहन चालकों के चालान किए। यह कार्रवाई हजारा नहर पुल, मालगोदाम चौराहा और राजकोल्ड तिराहा क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर कार्रवाई की।