मोकामा के पचमहला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी रामपुर डूमरा निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से ‘लाल वारंट’ जारी था। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना पर रामपुर-डूमरा गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी