रामपुर: भाजपा के नए जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने लक्ष्मी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश
Rampur, Rampur | Apr 5, 2025 भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने भाजपा पार्टी कार्यालय लक्ष्मी नगर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया है। यह तस्वीर शनिवार की दोपहर 3:00 बजे की है जब बीजेपी पार्टी कार्यालय लक्ष्मी नगर के बाहर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरीश कुमार झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, साथ ही लोगों से अपील और अपेक्षा कर रहे हैं कि लोग भी स्वच्छता को अपनाएंगे गंदगी दूर करेंगे।