रामपुर: ज्वालानगर मोहल्ला में नाराज युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, युवक की हालत बिगड़ी
Rampur, Rampur | Apr 4, 2025 ज्वालानगर मोहल्ला में किसी बात से नाराज होकर युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए युवक के परिजन जिला अस्पताल लाए हैं जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में युवक का उपचार चल रहा है। शुक्रवार की शाम 4:00 बजे युवक ने जहरीला पदार्थ खाया परिवार के लोग तत्काल जिला अस्पताल लाए हैं। डॉक्टर बोले युवक जल्द ही ठीक होगा।