बेलदौर: कुर्बन में बच्चा-बच्चा के विवाद में महादलित महिला की जमकर पिटाई, बेलदौर थाने में की गई शिकायत
बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव में शनिवार को बच्चा-बच्चा के विवाद में एक महादलित महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना में बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव निवासी स्व साहेब सदा की पत्नी डोमनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज बेलदौर पीएचसी में किया गया। अब शनिवार की दोपहर ढाई बजे पीड़िता महिला ने बेलदौर थाने में आवेदन देकर शिकायत की है।