नैनवां: नगर पालिका नैनवा की कार्रवाई में चाइनीस मंझे के 10 रोल और 25 चरखिया की जब्त
Nainwa, Bundi | Jan 8, 2026 नैनवा नगर पालिका प्रशासन ने शहर में चार दुकानों में बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा जप्त किया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बृजभूषण शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने पतंग डोर बेचने वालों की दुकान पर दबिश देकर अवैध मांझा जप्त किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चायनीज मांझे के 10 रोल व 25 चरखी जप्त की है।