ऊंचाहार: ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल स्थित बाईपास पर पिकअप और कार की टक्कर, लोग बाल-बाल बचे
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिकअप व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत ये रही कि दोनों गाड़ियों पर सवार लोग बाल बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आयी।गुरुवार स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी है।