डलमऊ: देवगनपुर गांव के पास शादी समारोह से लौट रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, कार सवार सभी सुरक्षित
शुक्रवार को समय लगभग 2 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज राजमार्ग पर देवगनपुर गांव के पास शादी समारोह से लौट रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से कार के पर खच्चे उड़ गए हैं। कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।