महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित कार्यों के लिए प्रसिद्ध संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने एक बार फि र नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में उन्होंने २५० से अधिक स्वास्थ्य संबंधी रेडियो टॉक शो पूरे किए हैं जिसके लिए उनका नाम वल्र्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया है।