जसवंतनगर: ग्राम कंचनिया में एक सूने घर से नकदी व आभूषण की चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
जसवंतनगर के ग्राम नगला कंचनियाँ में एक सूने घर से चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामिनी गीता पत्नी बीरेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत की है। पीड़िता गीता अपने पति और बच्चों के साथ 23 अक्टूबर को अपने मायके जैतपुर गई थीं, जिसके कारण उनका घर खाली था। तीन दिन बाद जब वे वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर उसे घटना के बारे में पता चला।