पान बिहार निवासी रमेश पिता मानूजी के घर में दिन के समय अचानक आग लगने से क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास में लगी पानी की मोटर चालू कर आग पर काबू पाया। बताया गया कि मवेशियों को खिलाने के लिए रखे चारे में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। समय रहते मोहल्लेवासियों की मदद से आग बुझा ली गई।