मुरैना नगर: 30 दिन की सैलरी कटते ही भड़का चपरासी,पिस्टल लेकर उप संचालक के चैंबर में घुसा,जान से मारने की धमकी, कोतवाली में FIR दर्ज।
मुरैना के पशुपालन विभाग में चपरासी भूरी सिंह भदौरिया पर पिस्टल लेकर उप संचालक के चैंबर में घुसने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।ऑनलाइन उपस्थिति अनियमित मिलने पर उसका 30 दिन का वेतन काटा गया था।वेतन जारी करने की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद कोतवाली थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।