हज़ारीबाग: मेडिकल कॉलेज से चोरी 108 एंबुलेंस गोमिया में बरामद, एक आरोपी धराया
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग परिसर में खड़ी 108 नंबर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एमएम 6910 की चोरी कर ली। इसकी सूचना जब 108 वाहन के मैनेजर राजकुमार ने जब जीपीएस के थ्रू ट्रैकिंग शुरू किया तो लोकेशन गोमिया थाना क्षेत्र का बताया गया। तत्काल उन्होंने गोमिया थाना को इस घटनाक्रम की सूचना दी।