हरनौत: पोआरी गांव में बहापर टोला में वर्षों से चापाकल है खराब,ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग से दुरूस्त कराने का किया मांग
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के पोआरी पंचायत में स्थित पोआरी गांव के बाहापर टोला में वर्षों से सरकारी चापाकल खराब पड़ा हुआ है।इस टोला में बड़ी संख्या में महादलित लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के पेयजलापूर्ति शुरू होने से पहले से यहां चापाकल है।जब इस टोले पर नल जल योजना शुरू किया गया था तब कुछ महिनों तक लोग चापाकल का प्रयोग सुचारू रूप से किया।