पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार एसडीएम को हटाने की मांग भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
पूरनपुर तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने एक पंचायत की इस दौरान गांव जेठापुर खुर्द में अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी तरीक़े से कोटा आवंटन अमृतपाल के हक में कर दिया।शिकायतों के बाद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।इस से नाराज भाकियू ने तहसील परिसर में एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।