कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में महान संत, विचारक एवं राष्ट्र प्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस श्रद्धा, उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में किया गया, जिसमें एमबी बीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।