कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम को को-ऑर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका हम सभी स्वागत करते हैं।