गोला प्रखंड के जांगी गांव में मंगलवार को काली पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रात करीब नौ बजे से शुरु किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा शानदान प्रस्तुति दी गयी। जिसकी सराहना लोगों ने की। इस दौरान धार्मिक एवं नागपुरी गीतों पर स्थानीय बच्चों ने जमकर नृत्य किया एवं धार्मिक नाटक का भी मंचन किया गया।