फर्रुखाबाद: पांचालघाट मेला रामनगरिया में सीढ़ी नं 7 पर आग की अफवाह, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, फर्जी सूचना पर कार्रवाई तेज
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में देर शाम सीढ़ी नंबर सात पर आग लगने की सूचना अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के तीनों स्टेशनों से गाड़ियां शुक्रवार शाम 7:40 बजे तत्काल मौके पर रवाना हुईं। काफी देर तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस कर्मी हालांकि, जांच में आग लगने की खबर पूरी तरह से फर्जी पाई गई।