अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के बरातबोझ में क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू
तहसील अमरिया क्षेत्र बरातबोझ बी -पैक्स लिमिटेड में खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र बरातबोझ पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन एक किसान क्रय केंद्र पहुंच कर अपने गेहूं की तौल करायी। किसानों के गेहूं खरीद के लिए राजकीय गेहूं क्रय केंद्र को एक अप्रैल से आदेश दिया गया था।