बता दे कि यूपी से बिहार में बाइक पर लाई जा रही 16.23 लीटर अंग्रेजी शराब को रामगढ़ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जल्दहां चेक पोस्ट से बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाने की पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रामगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमा का बताया जाता है।