जांजगीर: जिले में मानसून की पहली बारिश ने दी दस्तक, गर्मी से लोगों को मिली राहत
जांजगीर चांपा जिले में मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है. आसमान से गिरती बूंदों ने न सिर्फ तापमान गिराया, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आई. पिछले 5 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है.आसमान में काले बादल छाए और फिर शुरू हुई झमाझम बारिश. सूखी धरती ने जैसे ही बारिश की बूंदों को छुआ, मिट्टी की सोंधी खुशबू पूरे इलाके में फैल गई. किसानों के चेहरे भी।