कोल: पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अलीगढ़ जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को ओपीडी समय में मौजूद रहकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर भी जोर दिया।