धनवार: डलवामोड़ में लगा नया ट्रांसफार्मर, 20 सूत्री अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, बिजली हुई बहाल
धनवार प्रखंड के डलवामोड़ में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन धनवार के 20 सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी के द्वारा शनिवार सुबह करीब 10 बजे फीता काटकर किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में गांव में लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर अधिक लोड रहने के कारण जल गया था, जिससे ग्रामीणों को बिजली संबंधी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।