बरकागाँव: विस्थापितों के अस्तित्व का सवाल बना सिंदवारी पंचायत भवन आईएनआर कॉलोनी में पुनर्निर्माण की उठी मांग
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के विस्तार के साथ ही कई गांवों का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। परियोजना से सिंदवारी, सोनबरसा, चुरचू, नगड़ी, बरवाडीह एवं उरुब गांव के लोग पूर्ण रूप से विस्थापित हो चुके हैं। इन गांवों के ग्रामीण अब विभिन्न पुनर्वास स्थलों पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन वर्षों पुरानी उनकी पहचान और प्रशासनिक अस्तित्व