विदिशा नगर: ग्यारसपुर के ग्राम निचरोन के एक युवक ने एसपी से महिला और उसके बेटों की शिकायत की
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निचरोन में रहने वाले राघवेंद्र शर्मा आज गुरुवार दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दिनों गांव की एक महिला कमलेश बाई पिंड भरने का झूठा नाटक करते हुए एसपी से मिली थी। उनके खिलाफ झूठी एससी एसटी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि उनके बेटे और उस पर मेरे साथ मारपीट का केस है।