बुधवार शाम बस स्टैंड परिसर में पुलिस को एक युवक के बहुत देर से बेहोश हालत मे पड़े होने की सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने जब उसे जगाने का प्रयास किया तो युवक के शरीर मे कोई हलचल नही मिली। युवक को जिला अस्पताल भेजा गया,जहां डॉ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीर सिंह कुशवाह निवासी सूखा आमखेड़ा के रूप में की गई है। मौत का कारण अज्ञात हैं।