बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी समाहरणालय परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। नामांकन के बाद ई. नवीन कुमार ने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से विकास और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ही उनका मुख्य लक्ष्य है। रून्नीसै