गुना में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नवनियुक्त संभागीय प्रभारी निशांत खरे 24 नवंबर की शाम को पहुंचे। एबी रोड पर निजी होटल में SIR पर बैठक ली। कहा, लोकतंत्र के शुद्धिकरण, देश के भविष्य सुरक्षा के लिए सभी काम छोड़कर कार्यकर्ता SIR के महत्वपूर्ण काम में लग जाए, जिससे आने वाला भविष्य सुरक्षित कर सकें। संगठन के सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं से सहयोग देने आवाहन किया।