चैता ग्राम में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी नेता स्व परशुराम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित हुई। इस अवसर पर उपस्थित नेता कार्यकर्ता ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया गया। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।