डुमरांव: डुमरांव में गांजा तस्करी का अड्डा ध्वस्त, 78.965 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मसाढ़ से चलता था नेटवर्क
Dumraon, Buxar | Mar 31, 2026 डुमरांव पुलिस ने सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर की गई एक कार्रवाई में 78.965 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह बरामदगी पिछले कुछ वर्षों में डुमरांव अनुमंडल में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेपों में से एक मानी जा रही है।