चाईबासा: बाईपास बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण नोटिस जारी किए जाने से नाराज तोलगोएहातु के ग्रामीणों ने की बैठक
।तोलगोएहातु गांव के ग्रामीण जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बाईपास सड़क निर्माण करने के नाम पर जमीन अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद बैठक किया । ग्रामीणों की बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा जल, जंगल और जमीन पर कानूनी हक के लिए हमारी जमीन पर हमारा गारंटी बना रहना चाहिए । मौके पर मौजा मुंडा मधु पुरती, अमृत मांझी, महेंद्र पुरती, मधु पुरती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।