सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरा पंचायत के कढ़िमा गांव में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार गिरने से एक किसान का बैल करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान विश्वामित्र यादव ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का बिजली तार ट्रांसफार्मर से जुड़ा हुआ था।