मेहनगर: भीरा बाजार के पास तेज रफ्तार स्कर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार स्कर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकराकर पलट गई । इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई । जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में तीन युवक सवार थे। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज जारी है ।