रामपुर: डायमंड टॉकीज के पास बम फोड़ते समय घायल हुए किशोर को पड़ोसी महिला ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 1, 2024 डायमंड टॉकीज के पास एक किशोर बम फोड़ते वक्त घायल हो गया। घायल किशोर को घायल अवस्था में पड़ोसी महिला ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है । घटना शुक्रवार सुबह 10:00 की बताई जा रही है। घायल किशोर की पड़ोसी महिला ने बताया कि बम के धमाके की आवाज से जैसे ही हम बाहर निकाल कर आए हमने तत्काल घायल अवस्था में किशोर को वहां से उठाकर यहां अस्पताल ले आए हैं।