रामपुर: मोरी गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Oct 31, 2024 मोरी गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है घटना गुरुवार रात्रि 9:00बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया, घायल युवक का उपचार चल रहा है। बाइक सवार युवक फरार है।