भरथना: बकेवर के बिजौली रतनपुरा मार्ग पर पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल
बकेवर थाना क्षेत्र बिजौली-रतनपुरा मार्ग पर शुक्रवार देरशाम 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अवनीश यादव पुत्र रविचंद निवासी गुलाबपुरा, सूरज पुत्र सुनील कुमार, आकाश पुत्र शिवकुमार तथा शंकर पुत्र वीर सहाय निवासी रतनपुरा शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।