पीलीभीत: बाहदुरपुर गांव में गोवंश पशु को लेकर जा रहे तस्कर को हिन्दू संगठन ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, वीडियो हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में रात्रि के समय गौ तस्कर गोवंश पशु को पकड़ कर ले जा रहे थे। जानकारी लगने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल एवं गौ सेवा संगठन गांव अध्यक्ष एसपी सिंह चौहान,विनोद सिंह, सुमित कश्यप और सुखदेव कश्यप ने टीम के साथ गौ तस्कर की घेराबंदी कर एक गौ तस्कर को दबोच लिया तो दूसरा गौ तस्कर मौके से फरार हो गया।