कटनी नगर: मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस की कार्यवाही, पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया तश्कर
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी से बड़खेड़ा जाने वाली मार्ग बहुड़ा नदी पुल के पास से पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 2 किलो 600 ग्राम गांजा कीमत 37 हजार रुपये तश्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलहरी बड़खेरा निवासी जितेंद्र उर्फ मज्जूल ठाकुर 41 वर्ष है। कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने कार्यवाही के संबंध में आज सोमवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी।