दरभंगा: BPSC 70वीं परीक्षा में दरभंगा की बेटी प्रिया का कमाल, पूरे बिहार में हासिल किया 10वां रैंक,खुशी की लहर जिले में
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में दरभंगा की बेटी प्रिया ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शहर के वार्ड संख्या-15, लक्ष्मीसागर निवासी प्रिया ने पूरे बिहार में 10वां रैंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है।