जोकीहाट: मोहर्रम को लेकर जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
जोकीहाट थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम में ताजिया जुलूस निकालने के लिये लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही रूट चार्ट बनाकर देना होगा। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों, मनचले युवकों व अफवाह फैलाने वाले लोगो