जोकीहाट: डीएम ने आज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार द्वारा आज जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया, पकड़ी आदि स्थलों पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता अररिया श्री अनिल कुमार झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अररिया श्री मनीष कुमार भी उपस्थित थे।