भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में हारटोन आईटी प्रोफेशनल कर्मचारियों की हुई मीटिंग
हारटोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन सम्बंधित बीएमएस के आह्वान पर आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आईटी प्रोफेशनल कर्मचारी एकत्रित हुए और मांगों को लेकर चर्चा की।इस दौरान उनका कहना था कि 21 जुलाई को पंचकूला में आईटी कर्मचारियों द्वारा प्रादेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा,तो वहीं कल 18 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर के विधायकों को अपना मांग पत्र सौंपेंगे।